हरिद्वार (UP)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार के चंडीघाट श्मशान पर संपन्न हो गया। अंतिम यात्रा 11.40 बजे श्मशान घाट पर पहुंची. इस दौरान बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के नेताओं और साधु-संत उपस्थित रहे। अंतिम क्रिया शुरू होने से पहले पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के लिए रखा गया। तमाम नेताओं और साधु-संतों ने सावित्री देवी को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले अंतिम यात्रा पैतृक गांव पंचूर से सुबह 8.50 बजे शुरू होकर हरिद्वार चंडी घाट श्मशान के लिए निकली। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव के लोग, स्थानीय और प्रदेश के नेता शामिल रहे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी का हरिद्वार के चंडीघाट स्थित मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार किया गया। उनके सबसे छोटे बेटे महेंद्र सिंह बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी। महेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सावित्री देवी करीब एक साल से बोल नहीं पा रही थीं, इसलिए उनसे फोन पर ज्यादा बातचीत नहीं हो पाती थी. उन्होंने कहा कि परिवार के लोग ही उनके आसपास ज्यादा रहते थे। महेंद्र ने बताया कि अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के बड़े भाई और भाभी मौजूद थे, जबकि सेना में तैनात भाई को फोन के जरिए इसकी सूचना दी गई. बहनों को भी फोन के माध्यम से जानकारी दी गई।
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह मां को अंतिम विदाई दी, उन्होंने पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान वह काफी भावुक नजर आए; उनकी आंखों में आंसू थे. मां के निधन से परिवार में शोक का माहौल है। सावित्री देवी ने शुक्रवार को पंचूर स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली थी। परिवार के मुताबिक, वह लंबे समय से उम्र संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने कार्यक्रम पूरे कर उत्तराखंड के लिए रवाना हुए थे।


